ग्वालियर चंबल में “कोल्ड डे-नाईट”, पड़ी हाड़ कपा देने वाली सर्दी

Author Picture
By Sharma Published On: January 16, 2022

ग्वालियर। उत्तरभारत में हो रही बर्फबारी के चलते ग्वालियर चंबल अंचल के साथ ही MP में हाड़ कपा देने वाली सर्दी पड़ रही है। शनिवार को शिवपुरी का करैरा शहर सबसे ठंडा रहा, जहां दिन का अधिकतम तापमान लुढ़ककर 11.3 डिग्री रह गया। तो वही ग्वालियर में भी 12.6 डिग्री तापमान के साथ सर्दी ने 31 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शनिवार की रात में ग्वालियर ने न्यूनतम तापमान का पारा सामान्य से करीब 4 डिग्री गिरकर 2.9 डिग्री रह गया।

ग्वालियर चंबल में ठंड ने 31 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

 

MP कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है, पूरे ग्वालियर चंबल अंचल में शनिवार को “कोल्ड डे” रहा। मध्यप्रदेश में शिवपुरी का करैरा शहर सबसे ठंडा रहा, जहां दिन का अधिकतम तापमान 11.3 डिग्री रहा, यहां पारा सामान्य से 10.2 डिग्री नीचे रहा। वहीं ग्वालियर प्रदेश में दूसरा सबसे सर्द शहर रहा, ग्वालियर में सर्दी में 31 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ग्वालियर में अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री रहा, इससे पहले 1990 में पारा इतने नीचे आया था। वहीं भिंड और नौगांव में भी हाड़ कपा देने वाली सर्दी रही, दोनों शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री दर्ज़ हुआ जो सामान्य से करीब 10 डिग्री रहा।

 

MP के 25 जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा

 

MP में शनिवार रात सर्द रही। प्रदेश के 25 शहरों का रात न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। सबसे सर्द रात ग्वालियर चंबल में रही है। ग्वालियर में शनिवार की रात का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम रहा। रात में पारा गिरने से ग्वालियर चंबल अंचल में कोहरे का भारी असर रहा।

 

19 जनवरी तक सताएगी कड़ाके की सर्दी

 

उत्तरभारत में हो रही बर्फबारी के बहते MP में ठंड का असर बढ़ा है, उत्तर भारत से 3 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से शीत लहर आ रही है। जिसके चलते अगले तीन दिन तक कड़ाके की सर्दी रहेगी। इस दौरान खासकर ग्वालियर चंबल में ठिठुरन के साथ ही कोहरे का भारी असर रहेगा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अंचल में 19 जनवरी के आसपास बारिश की संभावना भी जताई है। 20 जनवरी के बाद ठंड से राहत मिलते के आसार है।