होली पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने लगाए ठुमके

Author Picture
By Sharma Published On: March 19, 2022

शिवपुरी। शिवपुरी में होली के मौके पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने जमकर ठुमके लगाए। उनके डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों अधिकारी अनोखे अंदाज में होली मनाते नजर आ रहे हैं।

दरअसल शिवपुरी के पुलिस लाइन में धुलेंडी के दूसरे दिन शनिवार को होली उत्सव का आयोजन पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया था, जिसमें कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। शहर के अन्य समाज सेवी और नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। होली उत्सव के आयोजन में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल अनोखे अंदाज में नजर आए और ठुमके और गाना गाते हुए दिखे। होली उत्सव में दोनों अधिकारियों के अनोखा अंदाज का वीडियो वायरल हो रहा है।