कांग्रेस पार्टी में घमासान, इन जिले में बदले प्रत्याशी को लेकर दिग्गजों नताओ के इस्तीफे तैयार

Author Picture
By Sharma Published On: June 22, 2022

ग्वालियर। ग्वालियर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा सहित कई बड़े नेता बगावत के मूड में आ गए हैं। इसका कारण पार्षद प्रत्याशियों को बदलने की खबर है। कांग्रेस पीसीसी चीफ ने भोपाल, देवास, कटनी और जबलपुर में 11 प्रत्याशी बदल दिए हैं। ग्वलियर में भी पांच प्रत्याशी बदले जाने की खबरों के बाद सभी बड़े नेता नाराज हैं और बगावत के लिए तैयार हैं। जिलाध्यक्ष ने तो यहां तक कह दिया कि जिन प्रत्याशी को अभी टिकट मिले हैं वह प्रचार में लग चुके हैं ऐसे में प्रत्याशी बदले जाते हैं जो बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। जरुरत पड़ी तो हम इस्तीफा दे देंगे, यह एक कार्यकर्ता की हत्या है। यह सहन नहीं होगी। सूचना ऐसी भी है कि बुधवार को कांग्रेस में मचे इस घमासान को सुलझाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ रहे हैं पर बाद में यह अफवाह निकली।

 

 

कांग्रेस में टिकट वितरण के बाद से हंगामा मचा हुआ है। ऐसा पता लगा है कि ग्वालियर से पांच प्रत्याशियों को बदले जाने की मांग एक विधायक ने की है। ऐसी सूचना है कि महापौर प्रत्याशी के पति सतीश सिकरवार ने यह मांग की है। इसके लिए बैठक भी हो चुकी हैं। इसी को लेकर जिला कांग्रेस से लेकर चंबल के कई शहरों में घमासान मचा है। मंगलवार दिन भर कांग्रेस नेताओं के इस्तीफे की अटकलें चलतीं रहीं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने इस्तीफे देने से इनकार किया है, लेकिन यह जरुर कहा है कि प्रत्याशी बदलने के जैसे हालात चल रहे हैं यदि ऐसा होता है तो यह एक कार्यकर्ता की हत्या से कम नहीं होगा। इसका विरोध करेंगे और जरुरत पड़ी तो इस्तीफा दे देंगे। ऐसा भी हो सकता है विरोध करने पर हमें हटा दिया जाए।

 

भोपाल, कटनी, देवास व जबलपुर में बदले हैं प्रत्याशी

ग्वालियर में प्रत्याशी बदलने की खबरें अटकलें नहीं है। यह फैक्ट है, क्योंकि कांग्रेस में ऐसा चल रहा है। मंगलवार को भोपाल, कटनी, देवास व जबलपुर के 11 पार्षद प्रत्याशियों को बदला गया है। इनमें से भोपाल के 8 व कटनी, देवास और जबलपुर के 1-1 प्रत्याशी हैं। ग्वालियर में भी पांच प्रत्याशियों को बदलने की खबर है।

 

कांग्रेस में प्रत्याशी बदलने की बात पर दिनभर हंगामा का दौर रहा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा के घर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व की बैठक चलती रही। कभी कोई नेता आता तो कभी कोई। यहां तक की कांग्रेस के प्रदेश स्तर के नेतर अशोक सिंह मंगलवार दोपहर भोपाल से लौटते ही घर न जाते हुए सीधे कांग्रेस जिलाध्यक्ष के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। सूचना तो यह भी है कि कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने अपने इस्तीफे जिलाध्यक्ष को सौंप दिए हैं। पर अभी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि अभी तक सब ठीक है। मैंने भी कोई इस्तीफा नहीं दिया है। यह खबर गलत है, लेकिन यदि प्रत्याशियों के नाम बदले जाते हैं तो उसका विरोध किया जाएगा। जरुरत पड़ी तो इस्तीफा भी दिया जाएगा हो सकता है हमें निकाल दिया जाए।