कांग्रेस नेता की पत्नी किसी और से बात करती थी इसलिए सिर में मारी गोली

Author Picture
By Sharma Published On: June 28, 2022

ग्वालियर। ग्वालियर में पत्नी की हत्या के आरोपी कांग्रेस नेता को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। वह समाजवादी पार्टी के गढ़ मैनपुरी में मिला। सूचना ऐसी भी है कि उसने सरेंडर किया है। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया- पत्नी किसी से फोन पर बात करती थी। दिन हो या रात फोन पर लगी रहती थी। कई बार मना कर चुका था। नहीं मानी तो मैंने 3 गोली मार दी। अब पुलिस यह पता लगा रही है फरारी के 21 दिन उसने कहां और किसी मदद से काटे। बता दें, कांग्रेस नेता ऋषभ भदौरिया ने 6 जून 2022 की रात 3 बजे पत्नी भावना सिंह की हत्या कर दी थी। इसके बाद हथियार और जरूरी सामान लेकर फरार हो गया था।

 

भावना के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। आरोपी ने हत्या अपने दो बच्चों के सामने अंजाम दिया था। पुलिस ने बच्चों के भी बयान लिए थे। ग्वालियर क्राइम ब्रांच को तभी से उसकी तलाश थी। उसे मैनपुरी के बेवर कस्बे से पकड़ा गया है। क्राइम ब्रांच की टीम उसे ग्वालियर लेकर आ गई है

 

क्राइम ब्रांच एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि कांग्रेसी नेता की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। वह पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। आरोपी पर थाटीपुर इलाके में ही उसके दोस्त पर हमला करने और फायरिंग करने का भी मामला दर्ज है।