कांग्रेस विधायक ने बजरंग दल वाले को लेकर कही ये बड़ी बात

Author Picture
By Sharma Published On: May 9, 2023

रतलाम। बजरंग दल को लेकर कर्नाटक से शुरू हुई राजनीति अब मध्य प्रदेश पहुंच चुकी है। कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया ने बजरंग दल पर निशाना साधते हुए कहा कि बजरंग दल वाले राम-राम करके पराया माल अपना कर लेते हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो इन पर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी संस्था साफ-सुथरे मन से काम करे वो ठीक होता है, लेकिन यह बजरंगदली हनुमान जी को बदनाम करते हैं। उनके नाम से संगठन बनाया फिर संगठन के नाम से जेब भरने का काम करते हैं। हनुमान जी के नाम से यह कमाई कर रहे हैं, यह गद्दारी है।