कांग्रेस अध्यक्ष पर गिरेगी गाज, चुनावी हार में जिम्मेदारों पर कार्रवाई की तैयारी

Author Picture
By Sharma Published On: June 17, 2023

छिंदवाड़ा। नगर निगम छिंदवाड़ा में पार्षद उपचुनाव में कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त के बाद अब कांग्रेस संगठन जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने के मूड में नजर आ रहा है। दरअसल, वार्ड 42 में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी राजू स्वामी की हार को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला को हटाए जाने की खबर है, जिसके चलते वह शनिवार शाम तक अपना इस्तीफा संगठन को सौंप सकते हैं।

 

कांग्रेस सूत्रों की माने तो शहर कांग्रेस अध्यक्ष की कमान प्रमोद शर्मा, पप्पू यादव, प्रबल सक्सेना या गुंजन शुक्ला को मिल सकती है। इन नामों को लेकर कांग्रेश हल्के में चर्चा चल रही है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि कब तक नए चेहरे को यह जिम्मेदारी दी जाएगी। मुख्य बात यह भी है कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष में अपने निर्धारित कार्यकाल से ज्यादा अवधि पूर्ण कर ली है। इसके लिए उनका हटना लगभग तय भी माना जा रहा है।

 

बड़ी बात यह है कि पिछले नगर निगम चुनाव में शहर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला की रायशुमारी पर ही पार्षदों के टिकट फाइनल हुए थे। ऐसे में कांग्रेस को अच्छी खासी जीत मिली थी, जिसके बाद पंकज शुक्ला को पूर्व सीएम कमलनाथ की ओर से शाबाशी भी मिली थी। लेकिन उपचुनाव में उनके द्वारा प्रत्याशी बनाए गए राजू स्वामी कमाल नहीं दिखा पाए।

 

नगर निगम छिंदवाड़ा में पार्षद उपचुनाव में कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त के बाद अब कांग्रेस संगठन जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने के मूड में नजर आ रहा है। दरअसल, वार्ड 42 में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी राजू स्वामी की हार को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला को हटाए जाने की खबर है, जिसके चलते वह शनिवार शाम तक अपना इस्तीफा संगठन को सौंप सकते हैं।