MP में कोरोना ब्लास्ट,24 घंटे में मिले इतने नए मामले

Author Picture
By Sharma Published On: January 5, 2022

भोपाल। एमपी में कोरोना के केस में अचानक बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में 594 कोरोना के नए केस मिले हैं। इससे एक्टिव केस 1,544 हो गए हैं। प्रदेश में तीन मौतें दर्ज हुई हैं। इंदौर में एक मौत हुई, जबकि जबलपुर में दो संदिग्ध मरीजों ने दम तोड़ दिया है। हालांकि, प्रशासन कह रहा है कि जबलपुर के दोनों मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव थी।

 

प्रदेश के एसीएस जेएन कंसोटिया, उनकी पत्नी और बेटी संक्रमित हैं। मंगलवार को कैबिनेट की मीटिंग में भी वह शामिल हुए थे। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद ही इसकी जानकारी दी। वह अप्रैल में भी संक्रमित हुए थे। इंदौर में 24 घंटे में सबसे अधिक 319 केस मिले हैं। वहीं, भोपाल में भी मरीजों की संख्या बढ़कर 126 हो गई। जिला प्रशासन का कहना है कि इसमें 92 भोपाल के रहने वाले हैं, जबकि शेष अन्य शहरों से है। जबलपुर में 23 नए केस मिले हैं।

 

महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टर संक्रमित हुए हैं। इससे इंदौर में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 820 हो गई। इसी तरह संक्रमण दर भी बढ़कर 3.91 प्रतिशत हो गया है। यह इंदौर में जून 2021 के बाद सबसे अधिक केस हैं। उस समय एक दिन में 338 केस मिले थे।