इन राज्यों में सबसे ज्यादा बढ़ रहे कोरोना केस, सरकार अलर्ट

Author Picture
By Sharma Published On: June 6, 2022

नई दिल्ली।भारत में कोरोना की चौथी लहर की आशंका बनी हुई है। पांच राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना मरीजों की संख्या में तेज वृद्धि देखी गई है। ये राज्य हैं – महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और दिल्ली। केंद्र सरकार पहले ही पांचों राज्यों को ऐहतियातन उपाय करने के लिए पत्र लिख चुकी है। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार अलर्ट जारी कर चुकी है कि यदि लोगों ने मास्क लगाने के नियम का पालन नहीं किया तो लॉकडाउन जैसी पाबंदियां दोबारा लगाना पड़ सकती है। इस बीच, सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 4,518 नए केस दर्ज किए गए हैं। इश दौरान 9 मरीजो की मौत हुई है। इस तरह देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 25,782 हो गई है।

रविवार को मुंबई में 961 सहित प्रदेश में 1,494 नए केस दर्ज किए गए। एक मरीज की मौत भी हो गई। महाराष्ट्र में अब तक 8,93,197 मरीज सामने आ चुके हैं। रविवार लगातार चौथा दिन था जब महाराष्ट्र में 1,000 से अधिक मामले सामने आए। बढ़ते मामलों के मद्देनजर, महाराष्ट्र सरकार ने नागरिकों के लिए खुले स्थानों को छोड़कर सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को 1.91 प्रतिशत की सकारात्मकता दर के साथ 343 ताजा केस दर्ज किए गए। यहां अब तक 19,08,730 मरीज सामने आ चुके हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 26,212 हो गई है।

केरल: भारत का पहला केस यहीं सामने आया था। ताजा खबर यह है कि यहां फिर से COVID-19 मामले बढ़ रहे हैं। शनिवार को मरीजो की संख्या 1,500 पार कर गई थी, जबकि इस महीने के शुरू में क्रमशः 1,370, 1,278 और 1,465 केस आए थे

कर्नाटक: कर्नाटक में रविवार को 301 ताजा केस आए और एक की मौत दर्ज की गई। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 39,53,359 हो चुकी है।