MP में कोरोना का कहर जारी,24 घंटे मिले समाने आया इतने मामले

Author Picture
By Sharma Published On: January 19, 2022

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना से 24 घंटे में 5 मौतें रिपोर्ट हुई हैं। इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में 3 मौतें रिपोर्ट हुईं। 7597 नए केस आए हैं। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 43973 हो गई है। पॉजिटिविटि रेट 9.81% पहुंच गई है। उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

 

इंदौर में सबसे ज्यादा 2047 नए मरीज मिले हैं। भोपाल में 1341 और ग्वालियर में 725 केस आए हैं। सागर में 233 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इनमें 7 बच्चे शामिल हैं। छिंदवाड़ा में भी 73 लोग पॉजिटिव आए हैं। 8 मेडिकल क्षेत्र से हैं। गुना में 23 केस मिले हैं।

 

भोपाल में 1341 नए केस मिले, जो कि सोमवार के 1339 केसों के मुकाबले दो ही ज्यादा हैं। हालांकि, पिछले 24 घंटे में करीब 2 हजार कोरोना टेस्ट कम हुए। मंगलवार को जहां 5114 जांचें हुईं तो सोमवार को ये करीब 7 हजार हुई थीं। इंदौर में लगातार दूसरे दिन दो हजार के पार नए कोरोना मरीज आए। एक दिन पहले 2106 पॉजिटिव मिले थे। यहां संक्रमण दर 18.34% हो गई है।