MP में कोरोना का महाविस्फोट,24 घंटे में सामने आए इतने मामले

Author Picture
By Sharma Published On: January 10, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो चला है। 24 घंटे में इंदौर में 645, भोपाल में 489, ग्वालियर में 328 तो जबलपुर में 192 नए संक्रमित मिले। इन्हीं चार शहरों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं और यही प्रदेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट हैं। ग्वालियर में जज भी पॉजिटिव आए हैं। भोपाल में 27 बच्चे संक्रमित मिले हैं। उज्जैन में 63 और रतलाम में 48 मरीज आए हैं।

 

भोपाल के पूर्व सांसद आलोक संजर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व सांसद ने बताया कि उनको गले मे खरास और एक दिन हल्की सी खांसी आई थी। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह होम आइसोलेशन में है। संजर पहली लहर में सितंबर 2020 में संक्रमित हो चुके हैं। तब उनको लंबे समय तक हॉस्पिटल में भर्ती रहना पड़ा था। वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। भोपाल में कोलार हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। यहां 210 संक्रमित मिले हैं। गोविंदपुरा में 112 ओर बैरागढ़ में 56 मरीज मिले हैं।