MP में कोरोना 24 घंटे में सामने आये इतने नए मामले 

Author Picture
By Sharma Published On: December 16, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में 24 घंटे में 18 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बुधवार को मिले संक्रमितों में लगातार दूसरे दिन इंदौर में सबसे ज्यादा 8 केस आए हैं। भोपाल में 5 मरीज मिले हैं। उज्जैन में बड़नगर के शासकीय पीजी कॉलेज के प्रोफेसर संक्रमित आए हैं। वह विदिशा से शादी अटेंड कर लौटे हैं। नरसिंहपुर, खरगोन, कटनी में 1-1 मरीज मिला है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 170 पहुंच हो गई है।

प्रदेश में 28 दिनों में 447 संक्रमित मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा भोपाल में 186 और इंदौर में 163 मरीज हैं। भोपाल में अभी 66 एक्टिव केस हैं। इनमें 28 होम आइसोलेशन में और 38 अस्पताल में भर्ती हैं। प्रदेश में 7 लाख 93 हजार 425 कोरोना संक्रमित अब तक मिल चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 725 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 529 की जान जा चुकी है। बुधवार को 17 मरीज ठीक हुए। करीब 59 हजार सैंपल जांच करने लिए गए। रिकवरी रेट 98% से अधिक है।

बात दे उज्जैन में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। इसके पहले 8 दिसंबर को पति-पत्नी का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया था। दोनों सूरत से शादी में शामिल होकर लौटे थे। रैपिड रिस्पॉन्स टीम के नोडल अधिकारी डॉ. रौनक एलची ने बताया कि प्रोफेसर और दंपती की हालत बेहतर है। तीनों माधव नगर डिस्पेंसरी में भर्ती हैं।