MP में कोरोना की रफ्तार तेज,24घंटे में सामने आए इतने नए मामले

Author Picture
By Sharma Published On: December 13, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 19 नए मरीज मिले हैं। 13 दिन बाद फिर भोपाल में सबसे ज्यादा 9 पॉजिटिव आए हैं। इंदौर में 7 मरीज मिले हैं। इनमें एक 5 साल की बच्ची भी है। बैतूल में 2, जबलपुर में 1 मरीज मिला है। IAS पी नरहरि पॉजिटिव पाए गए हैं। इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के कमिश्नर पी नरहरि ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी।

 

जानकारी के अनुसार बात दे प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 161 पहुंच गई है। प्रदेश में 25 दिन में 391 संक्रमित मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा भोपाल में 171 और इंदौर में 137 मरीज मिले हैं। भोपाल में अभी 73 एक्टिव केस हैं। इनमें 44 होम आइसोलेशन में और 29 अस्पताल में भर्ती हैं। इंदौर में 55 एक्टिव केस हैं। यहां 12 दिन में 5 से 16 साल के 11 बच्चे भी संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें से 6 अभी एडमिट हैं।

 

नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब तक मिले कोरोना संक्रमितों की संख्या 7 लाख 93 हजार 369 हो गई है। इनमें से 7 लाख 82 हजार 679 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 529 की जान जा चुकी है। रविवार को 19 मरीज ठीक हुए। वहीं, करीब 50 हजार लोगों की कोरोना जांच की गई। रिकवरी रेट 98% से अधिक है।