CRPF जवान की हीट स्ट्रोक के चलते हुई मौत

Author Picture
By Sharma Published On: June 8, 2022

ग्वालियर। ग्वालियर के सीआरपीएफ कैंप में जम्मू से पदोन्नति ट्रेनिंग में आए एक जवान की ट्रेनिंग के बाद हालत बिगड़ी और घबराहट होने लगी। जिसके बाद जवान एक पेड़ के नीचे बैठ गया। तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे 106 डिग्री बुखार रिकॉर्ड किया गया है। जवान ने एक घंटे के उपचार के बाद दम तोड़ दिया है। घटना मंगलवार की है। जवान की मौत हीट स्ट्रोक के चलते होना बताई जा रही है। पुलिस ने शव को निगरानी मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है। बुधवार को पीएम के बाद मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।

 

सीआरपीएफ में पदस्थ 38 वर्षीय दमन कुमार अभी जवान थे। उनका हवलदार पर पदोन्नति हुई थी। जिसके लिए वह जम्मू-कश्मीर से 48 दिन की प्रोमोशन ट्रेनिंग के लिए ग्वालियर के नयागांव पनिहार सीआरपीएफ कैंप में ट्रेनिंग के लिए आए थे। मंगलवार को वह चीनोर ट्रेनिंग के लिए गए थे। दोपहर में वह लौटे तो उस समय तेज धूप और तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस था। ऐसे में दमन कुमार को घबराहट हुई तो वह एक पेड़ के नीचे बैठ गए। यहां उनकी हालत बिगड़ी तो साथियों और अफसरों ने उनको ग्वालियर अस्पताल पहुंचाया। यहां उनको तेज बुखार था। उनको 106 डिग्री बुखार मिला था। पर करीब दो घंटे के उपचार के बाद रात 8 बजे जवान ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए डेड हाउस में रखवा दिया है। प्रारंभिक जांच में डॉक्टर मौत का कारण हीट स्ट्रोक बता रहे हैं, लेकिन बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा।

 

इसी तरह सीआरपीएफ कैंप में सन 2015 में भी गर्मी में कई जवानों की हालत बिगड़ीथी। तब भी कुछ जवानों की मौत हुई थी। उस समय भी भीषण गर्मी पड़ रही थी। इस तरह की सीआरपीएफ कैंप में पहली घटना नहीं है।