दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित

Author Picture
By Sharma Published On: January 4, 2022

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना वायरस से संक्रमित हो घए हैं। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुद मंगलवार को ट्वीट कर बताया कि वह कोरोना वायरस बीमारी (कोविड -19) से पॉजिटिव पाए गए हैं। आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल घर में आइसोलेट हैं। अरविंद केजरीवाल को कोविड-19 के हल्के लक्षण हैं।

 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ”मैंने कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं। मुझे कोरोना के हल्के लक्षण हैं। मैंने घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए, कृपया खुद को क्वारंटाइन कर लें और अपना कोरोना जांच करवाएं।

हाल के दिनों में सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी के प्रचार के लिए गोवा और पंजाब जैसे चुनावी राज्यों में कई दौरे किए हैं। आप दोनों चुनावों में एक मजबूत ताकत के रूप में उभरने की कोशिश कर रही है।