कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, लाठीचार्ज की अफवाह से भगदड़

Author Picture
By Sharma Published On: March 13, 2023

भोपाल। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का सोमवार को भोपाल में बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है। इसमें पार्टी के सभी दिग्गज नेता शामिल होंगे। कांग्रेस के कार्यकर्ता जब राजभवन की तरफ बढ़ रहे थे तक लाठीचार्ज की अफवाह से भगदड़। पुलिस ने रंगमहल चौराहे पर रैली को रोककर पानी की बौछारें मारी।

 

उल्‍लेखनीय है कि अदाणी समूह को लेकर केंद्र सरकार की चुप्पी, भ्रष्टाचार, महागाई सहित विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन भोपाल के जवाहर चौक में हो रहा है। प्रदेश भर से लगभग 4000 कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी इकट्ठे हुए हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया, सुरेश पचौरी, मुकेश नायक, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित कांग्रेस के कई दिग्गज मंच पर बैठे।

 

कमल नाथ भी आ गए है। उनके नेतृत्‍व में प्रदर्शनकारी राज्‍यभवन के लिए‍ निकल पडे है। इसके बाद राजभवन के घेराव का घेराव करेंगे। यहां से रोशनपुरा होते हुए राजभवन जाएंगे। पुलिस ने रोशनपुरा पर रास्ता बंद करके रखा है। धीरे धीरे कांग्रेस के कार्यकताओं की संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है।