श्रावण के तीसरे सोमवार पर महाकाल के दर्शन करने पहुंचे भक्त  

Author Picture
By Sharma Published On: July 24, 2023

उज्जैन। श्रावण के तीसरे सोमवार पर अल सुबह से महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। श्रावण सोमवार पर महाकाल की भस्मारती के बाद उनका शृंगार किया गया। आज दिनभर यहां हजारों की संख्या में भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। वहीं शाम चार बजे बाबा महाकाल की सवारी निकलेगी, जिसमें भगवान भोलेनाथ तीन रूपों में दर्शन देंगे। बड़ी संख्या में उज्जैन पहुंच रहे भक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

 

सोमवार दोपहर भोग आरती के बाद भगवान ओंकारेश्वर का महाशृंगार होगा। भगवान को दूल्हे की तरह सजाया जाएगा। फूल और भांग-मेवे से शृंगार होगा। इस मौके पर भगवान को करीब 501 किलो लड्डू और पेड़े के मिष्ठान का भोग लगाया जाएगा। सायं चार बजे मंदिर से भगवान ओंकारेश्वर पालकी में विराजमान होकर कर कोटितीर्थ घाट पहुंचेंगे। उधर भगवान ममलेश्वर का भी गोमुख घाट पर पूजन-अभिषेक होगा। इसके बाद भगवान ओंकारेश्वर नौका विहार कर गोमुख घाट पहुंचेंगे।