दिग्विजय बोले जींस,मोबाइल वाली लड़कियां मोदी को नहीं करती पसंद,ये महिलाएं है प्रभावित

Author Picture
By Sharma Published On: December 26, 2021
congress digvijay singh

भोपाल। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो भोपाल का है, जहां शनिवार को उन्होंने सावरकर और गाय को लेकर विवादित बयान दिया था। नए वीडियो में दिग्विजय सिंह मंच से कहा कि पीएम मोदी से ज्यादा 40-50 साल की महिलाएं प्रभावित हैं। जींस और मोबाइल वाली लड़कियां नहीं हैं।

 

 

इस दौरान वह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के एक बयान को भी कोट कर रहे हैं। साथ ही महिला कांग्रेस के लोगों से अपील कर रहे हैं कि इस एज ग्रुप की महिलाओं पर हमें जोर देने की जरूरत है। वह कह रहे हैं कि इसे लेकर प्रियंका गांधी ने एक रोचक बात बताई थी। मगर हमारे दिमाग में यह बात नहीं आई थी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि 40-50 साल की महिलाएं सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव हैं।

 

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को हम टारगेट करें और अपने साथ जोड़े। दिग्विजय सिंह का यह बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल है। इससे पहले उन्होंने इसी कार्यक्रम में कहा था कि हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर ने गौ पूजा का समर्थन नहीं किया था। राज्यसभा सदस्य सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में कहा कि सावरकर ने अपनी एक किताब में कहा था कि गोमांस खाने में कुछ भी गलत नहीं है।

 

 

दिग्विजय सिंह ने दावा किया था कि अपनी पुस्तक में यह भी स्पष्ट रूप से लिखा है कि हिंदू धर्म का हिंदुत्व से कोई लेना-देना नहीं है। इसे लेकर भी बीजेपी ने दिग्विजय सिंह को घेरा था। अब पार्टी की तरफ से इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं है। वहीं, दिग्विजय सिंह ने भी चुप्पी साध ली है।