दिग्विजय सिंह बोले- आप और ओवैसी की पार्टी BJP की बी टीम

Author Picture
By Sharma Published On: April 28, 2023

रतलाम। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रतलाम पहुंचे कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह गुरुवार को रतलाम में कांग्रेस कार्यकर्ता और मंडलम सेक्टर प्रभारियों की बैठक ली। दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने और चुनाव की तैयारियों में लगने के निर्देश दिए है। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र और राज्य की दोनों सरकारें जनहित के कार्य नहीं कर रही है। केवल कर्जा लेकर फिजूलखर्ची में लगी हुई है। दिग्विजय सिंह ने आम आदमी पार्टी और ओवैसी की पार्टी के मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि यह दोनों पार्टियां भाजपा की बी टीम है। प्रदेश में इनका कोई असर नहीं होने वाला है। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि कॉंग्रेस 135 से 145 सीट जीत कर सरकार बनाएगी।

 

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मंडलम सेक्टर प्रभारियों की बैठक में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि हमारा भाजपा के नेताओं से तो संपर्क हो जाता है लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात नहीं होती। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने विधानसभा चुनाव की तैयारी में एकजुटता के साथ जुट जाने का मंत्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया है।