शहडोल दौरे पर रहेंगे दिग्विजय सिंह, कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

Author Picture
By Sharma Published On: May 11, 2023

शहडोल। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस जुट गई है। विंध्य की सीटों पर भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस भी नजर बनाए हुए हैं। एक ओर जहां भाजपा वोटर लिस्ट के पन्ना प्रभारी और बूथ अध्यक्ष बनाकर विधानसभा का रण जीतने की तैयारी में जुटी है, तो वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता भी अब जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित कर रहे हैं।

 

 

पूर्व सीएम और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता दिग्विजय सिंह 12 मई को शहडोल संभाग के दौर पर रहेंगे। वे शुक्रवार की शाम सीधी से शहडोल पहुचेंगे। मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेकर रात अनूपपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। रात्रि अनूपपुर में विश्राम करने के बाद शनिवार को उमरिया होते हुए कटनी चले जाएंगे। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के आने की तैयारियों को लेकर शहडोल जिला कांग्रेस कमेटी ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिग्विजय सिंह मानस भवन में मंडलम और सेक्टर स्तर के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।