आईपीएस अधिकारियों की डीपीसी आज, इन अफसरों को मिल सकता है प्रमोशन

Author Picture
By Sharma Published On: December 27, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश कैडर के IPS अफसरों की DPC आज होनी तय मानी जा रही है। ये डीपीसी पिछले मंगलवार को होनी थी। लेकिन विधानसभा सत्र के चलते इसे टाल दिया गया था। नए साल में भोपाल पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर और एडिशनल सीपी इरशाद वली प्रमोट हो जाएंगे। डीपीसी होने के बाद मध्यप्रदेश को 11 IPS अफसर मिल जाएंगे।l

 

 

इसमें 1997 बैच के IPS मकरंद देउस्कर, गृह सचिव डी श्रीनिवास वर्मा, आईजी जबलपुर उमेश जोगा और प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ आईजी बीएसएफ सोलोमन यश के मिंज 1 जनवरी 2022 को एडीजी के पद पर प्रमोट हो जाएंगे। वहीं, आज होने वाली डीपीसी में साल 2009 बैच के IPS अफसरों को सेलेक्शन ग्रेड दिये जाने पर भी विचार किया जा रहा है।

 

सीआईडी में पदस्थ 2004 बैच के अफसर DIG गौरव राजपूत, प्रतिनियुक्ति पर बीएसएफ में पदस्थ संजय कुमार, भोपाल के एडिशनल सीपी इरशाद वली और भोपाल ग्रामीण DIG संजय तिवारी 1 जनवरी 2022 को IG के पद पर प्रमोट हो जाएंगे। 2008 बैच के IPS और एसपी मुरैना एसपी ललित शाक्यवार और प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई में पदस्थ जयदेवन ए और शियास ए को DIG बनाए जाने पर विचार होगा।