देश में सबसे कम उम्र वाली राष्ट्रपति हो सकती हैं द्रौपदी मुर्मू

Author Picture
By Sharma Published On: June 22, 2022

नई दिल्ली।भाजपा और एनडीए घटक दलों की ओर से द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। देश के अगले राष्ट्रपति पद के लिए उनका मुकाबला विपक्षी दलों के साझा प्रत्याशी जसवंत सिन्हा से होगा। द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। ताजा खबर यह है कि Droupadi Murmu को गैर-एनडीए दल BJD (बीजू जनता दल) का समर्थन भी हासिल हो गया है। Droupadi Murmu के नाम का

 

ऐलान होने के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, ‘द्रौपदी मुर्मू का NDA के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में होना ओडिशा के लिए गर्व का क्षण है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरे साथ इस पर चर्चा की तो मुझे बहुत खुशी हुई। वो देश में महिला सशक्तिकरण के लिए एक उदाहरण स्थापित करेंगी।’

 

द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना लगभग तय माना जा रहा है। यदि ऐसा होता है तो वे देश की सबसे कम उम्र की प्रथम नागरिक होंगी। अब तक भारत के 6वें राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी के बारे में कहा जाता था कि वे सबसे कम उम्र (64 वर्ष) में राष्ट्रपति चुने गए थे। अब द्रौपदी मुर्मू की उम्र भी 64 साल है। Droupadi Murmu देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी

 

 

राज्यपाल जो बनें राष्ट्रपति

 

वीवी गिरी (जन्म 10 अगस्त 1894 – अवसान 24 जून 1980): 5 साल तक केरल के राज्यपाल रहे थे।

शंकर दयाल शर्मा (जन्म 19 अगस्त 1918 – अवसान 26 दिसंबर 1999): आंध्र प्रदेश और पंजाब के राज्यपाल रहे थे।

प्रतिभा देवी सिंह पाटिल (जन्म 19 दिसंबर 1934): राजस्थान की राज्यपाल रह चुकी हैं।