चलती गाड़ी में चालक की हार्ट अटैक से मौत, लोगों ने वाहन को ऐसे रोका

Author Picture
By Sharma Published On: April 27, 2023

शहडोल। चलती गाड़ी में चालक की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने वाहन के पीछे पत्थर लगाकर बड़ा हादसा होने से बचाया। जानकारी के अनुसार मुख्यालय के शहडोल पाली मार्ग पर ये हादसा हुआ। चलती मालवाहक गाड़ी में ही चालक की हार्ट अटैक की वजह से उसकी ड्राइविंग सीट पर ही मौत हो गई है।

 

 

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार मालवाहक क्रमांक एमपी 09 जीएच 6665 कटनी से शहडोल की ओर आ रहा था, तभी जिला न्यायालय के सामने ही वाहन को चालक ने खड़ा कर दिया, मालवाहक धीरे-धीरे पीछे बढ़ता रहा, जिसे देख स्थानीय लोगों ने चालक को आवाज लगाई लेकिन चालक ने स्थानीय लोगों की आवाज नहीं सुनी, मौजूद लोगों ने मालवाहक वाहन के पीछे बड़े-बड़े पत्थरों को लगाकर वाहन को वहीं रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। स्थानीय लोगों ने वाहन को रोकने के बाद जब चालक को देखा तो चालक अपनी सीट पर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था, इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है, घंटों गुजर जाने के बाद भी वाहन में चालक मृत अवस्था में पड़ा रहा। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए रवाना किया।