होटल में रुकी दो युवतियों के साथ कर्मचारियों ने की अश्लील हरकत

Author Picture
By Sharma Published On: September 26, 2022

खंडवा। एनजीओ में काम करने वाली दो युवतियों ने सिविल लाइंस स्थित रणजीत हाेटल में काम करने वाले कर्मचारी पर सिटी कोतवाली में छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाया है। दोनों युवतियां काम के सिलसिले में भोपाल से शहर आई थी। जब वे रात को कमरे के अंदर गहरी नींद में सो रही थी तब कर्मचारी उनके पास बेड पर आकर सो गया।

 

शनिवार से आई दो युवतियां होटल में ठहरी थी। वे एक एनजीओ में काम करती हैं। दोनों भोपाल से शनिवार को शहर आई थी। यहां उन्होंने एक कमरा लिया। रात को वे जब कमरे में सोई थी तब उन्होंने अंदर से दरवाजा लॉक किया था। सुबह जागी तो उनके पास ही बेड पर होटल कर्मचारी बलीराम पिता ओंकार पाटिल निवासी बुरहानपुर सोया हुआ मिला। ये देख वे घबरा गई। उन्होंने होटल प्रबंधन को इसकी शिकायत की। पुलिस को भी सूचना दी। डायल 100 होटल पहुंची। पीड़िताओं ने पुलिस को घटना के बारे में बताया।

 

पुलिस ने बलीराम को पकड़ा और थाने ले आई। एनजीओ के अन्य कर्मचारी भी उनकी साथी महिला कर्मचारियों की मदद करने थाने पहुंचे। पीड़िताओं का आरोप है कि होटल कर्मचारी लॉक खोलकर अंदर घुसा था। यह बात बलीराम ने भी कबूली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी ली।