घर में घुसकर नाबालिग का मुंह दबाकर युवक ने किया रेप

Author Picture
By Sharma Published On: February 19, 2023

ग्वालियर। ग्वालियर में परिवार के साथ घर मे सो रही 12 वर्षीय नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर एक युवक ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना आंतरी थाना क्षेत्र की है। वारदात के बाद किशोरी ने परिजन को घटना की जानकारी दी जिसके बाद नाबालिग अपने परिजन के साथ थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ग्वालियर के आंतरी थाना क्षेत्र निवासी 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा परिजन के साथ सो रही थी। आधी रात को पास ही में रहने वाले पप्पे कुशवाह नामक युवक उसके घर आया और किशोरी का मुंह दबाकर उसे दूसरे कमरे में ले गया। यहां हत्या करने की धमकी दी और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी किशोरी को धमकी देकर भाग गया। उसने धमकाया कि अगर उसने मुंह खोला तो वह उसके साथ ही उसके पूरे परिवार को जान से मार देगा। आरोपी के जाने के बाद पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मामले का पता चलते ही परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

आंतरी थाना इंचार्ज दीपक भदौरिया ने बताया कि थाने पर आकर एक नाबालिक ने अपने परिजनों के साथ शिकायत की थी कि जब वह अपने घर पर सो रही थी तो उसके पड़ोस में रहने वाले पप्पे कुशवाह घर में घुसकर दुष्कर्म किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।