नगर निगम के दरोगा के घर, स्कूल और दफ्तर में ईओडब्ल्यू का छापा

Author Picture
By Sharma Published On: June 14, 2022

इंदौर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने मंगलवार सुबह इंदौर नगर निगम की अपर आयुक्त भाव्या मित्तल के निजी सहायक मुकेश पांडे के घर, स्कूल और दफ्तर में छापा मार कार्रवाई की है। उसके यहां से बड़ी संख्या में संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं।

 

अधिकारियों के अनुसार पांडे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। इसके बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने उसके अंवतिका नगर में स्थित घर और स्कूल के साथ नगर निगम में मौजूद उसके दफ्तर में भी छापा मारा। निगम स्थित दफ्तर में टीम ने ताला तोड़कर प्रवेश किया। यहां से बड़ी संख्या में दस्तावेज मिले हैं। उसके घर से नकदी और आभूषण भी मिले हैं। जिनकी गणना की जा रही है।