आतिशबाजी बनाने के दौरान हुआ विस्फोट, तीन लोग झुलसे

Author Picture
By Sharma Published On: February 19, 2023

शिवपुरी। शिवपुरी के सिरसौद कस्बे में एक घर में अवैध रूप से आतिशबाजी बनाने के दौरान विस्फोट हो गया। विस्फोट में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए है। घटना सिरसौद में करीब एक बजे के करीब हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटना में झुलसे हुए लोगाें को अस्पताल पहुंचा रही है। विस्फोट से मकान को भी क्षति पहुंची है।

 

 

बताया जाता है कि सिरसौद में एक घर में अवैध रूप से आतिशबाजी बनाने का काम होता था। रविवार दोपहर को भी आतिशबाजी बनाई जा रही थी। अचानक से आतिशबाजी को बनाए जाने वाले बारूद में आग लग गई। जिससे उसमें विस्फोट हो गया। विस्फोट में घर में मौजूद तीन लोग गंभीर रूप से जल गए। पुलिस को सूचना मिली और तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद झुलसे हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

 

 

मोहल्ले में पैदा हुई दहशत: जिस घर में विस्फोट हुआ है उसके आसपास कई घर है। विस्फोट से पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया। खासतौर से आतिशबाज के मकान के आसपास रहने वाले तो बुरी तरह से डर गए थे। हालांकि बाद में संयत हो गए।