महाकाल दर्शन के बहाने होटल ले जाकर फेसबुक फ्रेंड​​​​​​​ ने किया रेप

Author Picture
By Sharma Published On: November 2, 2022

उज्जैन। उज्जैन में शहडोल की शादीशुदा महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी उसका फेसबुक फ्रेंड है। वह उसे महाकाल दर्शन के बहाने लाया था। होटल ले जाकर रेप किया।

 

दुष्कर्म का मामला महाकाल थाना पुलिस के पास पहुंचा है। पुलिस के अनुसार शहडोल निवासी एक विवाहिता महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि शहडोल में रहने वाली विवाहिता महिला की कुछ महीने पहले ही फेसबुक पर अभिषेक गुप्ता निवासी उत्तर प्रदेश से दोस्ती हुई थी। दोस्ती बढ़ने के बाद अभिषेक उसे 3 महीने पहले उज्जैन महाकाल दर्शन कराने लेकर आया था।

 

यहां पर महाकाल थाना क्षेत्र के होटल में दोनों रुके थे। इस दौरान अभिषेक ने उसके साथ होटल में दुष्कर्म किया। महिला ने यहां से शहडोल पहुंचने के बाद शहडोल थाना पुलिस को उसके साथ दुष्कर्म होने की सूचना दी थी। मामला उज्जैन महाकाल थाना क्षेत्र का होने से प्रकरण में जीरो पर कायमी कर प्रकरण को महाकाल थाना पुलिस के पास पहुंचाया गया है।