प्रेग्नेंट महिला को खाना खाने को लेकर घरवालों ने बनाया दबाब, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Author Picture
By Sharma Published On: February 21, 2022

इंदौर। इंदौर की एक महिला ने अहमदाबाद में रहने वाले अपने पति, सास, ससुर और बुआ सास पर प्रताड़ना और मारपीट का केस दर्ज कराया है। महिला की 2021 में ही शादी हुई थी। गर्भवती होने के बाद ससुराल पक्ष के लोग उस पर लगातार गुजराती खाना खाने के लिए दबाव बनाते थे। इस बात को लेकर उसे परेशान किया जाता था। खाना नही खाने पर उसे पीटा जाता था। फिलहाल पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

 

महिला थाने की TI ज्योति शर्मा ने बताया कि इंदौर के एमआईजी इलाके में रहने वाली भावना त्रिवेदी की शादी अहमदाबाद के अपूर्वा सोसाइटी में रहने वाले ज्वलंत त्रिवेदी से 22 जुलाई 2021 को हुई थी। शादी के समय अहमदाबाद से बस से बारात इंदौर आई थी। जिसमें बस के किराये को लेकर पहले बारात विवाद हुआ। यहां पिता ने आधा किराया देकर मामला शांत किया। इसके बाद शादी होने पर जब बारात अहमदाबाद पहुंची, तो यहां ससुर अनिल, सास मिथलेश और बुआ सास हर्षा बस की बात पर ताने मारने लगे। इसके बाद लगातार उनकी कहासुनी होती रही।

 

 

जानकारी के अनुसार बात दे भावना ने बताया कि कुछ समय बाद वह प्रेग्नेंट हो गई। जिसमें ससुराल के लोग उसे मीठा खाना देते थे। उसने यह खाने से इंकार कर दिया। इसे लेकर पति और ससुराल के बाकी लोग उसे प्रताड़ित कर मारपीट करने लगे। उसने कई बार कहा कि इस तरह का खाना उसे पसंद नही। सास और बुआ सास गुजराती खाने को लेकर ही उस पर दबाव बनाती। भावना ने बताया कि उसके खाने में प्रतिदिन जबरन शक्कर डाली जाती थी।

 

 

इंकार करने के बावजूद ससुराल वाले उसकी बात नहीं मानते थे। भावना ने पुलिस को बताया कि उसे उस समय तीखे और चटपटे व्यंजन खाने का मन करता, तो ससुराल वाले पिता के यहां जाकर यह सब करने के लिए कहते और मारपीट करते। परेशान होकर वह दो माह पहले अपने पिता के घर इंदौर आ गई। इसके बाद से मोबाइल पर कॉल कर उसे धमका रहे थे। पीड़िता के मुताबिक उसके पति अहमदाबद की एक दवा कंपनी में अंकाटेंट हैं। वही ससुर भी नौकरी करते हैं। बुआ सास एलआईसी ऑफिस में काम करती है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।