फैन ने विराट के होटल रूम का वीडियो किया वायरल, तो विराट और अनुष्का भड़के

Author Picture
By Sharma Published On: October 31, 2022

नई दिल्ली। टी-20 विश्व कप के पर्थ में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में विराट कोहली भी कुछ खास नहीं कर पाए। ताजा खबर है कि पर्थ टी-20 के दौरान एक फैन विराट कोहली के कमरे में घुस गया था। उसने वहां वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फैन की यह हरकत पर क्रिकेटर भड़क गया है। विराट ने इसे अपनी प्राइवेसी का उल्लंघन बताया है। होटल प्रबंधन, बीसीसीआई या आईसीसी की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 

रूम में वे सभी चीजें नजर आ रही हैं जो विराट इस्तेमाल करते हैं। वीडियो से साफ है कि विराट अपने साथ भगवान गणेश और लक्ष्मीजी की मूर्ति लेकर चलते हैं। इसका वाला वीडियो में वे सब चीजें साफ दिखाई दे रही हैं, जिनका इस्तेमाल क्रिकेटर करता है।

 

वायरल वीडियो पर विराट ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। क्रिकेटर ने लिखा, मैं समझता हूं कि प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखकर बहुत खुश और उत्साहित होते हैं और उनसे मिलना चाहते हैं। मैंने हमेशा इसकी सराहना की है, लेकिन यह वीडियो भयावह है। अगर अपने होटल के कमरे में ही मेरी प्राइवेसी नहीं है, तो मैं और कहां इसकी अपेक्षा कर सकता हूं ? मैं इस तरह की कट्टरता और प्राइवेसी पर हनन के खिलाफ हूं। कृपया लोगों की निजता का सम्मान करें और उन्हें मनोरंजन के लिए वस्तु न समझें।

 

विराट के कमरे के इस वीडियो पर अनुष्का शर्मा ने भी गुस्सा जाहिर किया है। अभिनेत्री ने भी सोशल मीडिया पर लिखा, यह वास्तव में सबसे बुरी बात है। यह अपमान और निजता का उल्लंघन है। अगर यह आपके बेडरूम में हो रहा है तो आप कहां सुरक्षित हैं?