बेटी से बाप करता है अश्लील हरकत, पीड़िता ने कहा – कपड़ों में हाथ डालते

Author Picture
By Sharma Published On: April 24, 2022

ग्वालियर। ग्वालियर की 14 साल की बच्ची ने अपने वहशी बाप की ये करतूत उजागर कर दी। मां-मौसी के घर लौटने पर बच्ची ने आपबीती सुनाई। इसके बाद उन्होंने बहोड़ापुर थाना पहुंचकर शिकायत की। बच्ची राजस्थान के जयपुर की रहने वाली है। सालभर पहले भी उसके बाप ने गलत हरकत की थी। ये मामला पड़ाव थाने में दर्ज है, तभी से बाप अलग रह रहा है। इसी मामले में बच्ची कोर्ट में आई थी, तब बाप ने फिर हरकत की। जयपुर ब्रज मंडल जोतवाड़ा श्रीराम कॉलोनी की रहने वाली लड़की 8वीं की छात्रा है। बच्ची का बाप ग्वालियर के बहोड़ापुर क्षेत्र का रहने वाला है। बच्ची की मौसी रामाजी का पुरा में रहती है। लड़की अभी मौसी के यहां है।

 

 

 

मामले में बच्ची अपनी मां और बहन के साथ कोर्ट में पेशी पर आई थी। शुक्रवार शाम 6 बजे जब मां और मौसी बाजार गई थीं, तभी आरोपी घर में घुस आया। उसने छात्रा के सीने पर हाथ मारा और कपड़े पकड़कर खींचकर कमरे में ले जाने लगा। बच्ची घबरा गई। उसने शोर मचाया तो आरोपी ने उसे धमकाया। इसी समय छात्रा की छोटी बहन आ गई। उसने भी आरोपी का विरोध किया तो आरोपी ने उसका गला पकड़ा और धक्का दे दिया। इसी बीच, बड़ी बेटी ने जोर लगाकर खुद को पिता से छुड़ा लिया। उन्होंने तत्काल मां और मौसी को सूचना दी। जब तक वे घर पहुंचीं, तब तक आरोपी भाग चुका था। इसके बाद थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

 

 

मासूम पीड़िता से जब पूछा गया कि पिता कब से यह हरकत कर रहा है, तो उसने बताया कि पापा पहले भी मेरे साथ और बहनों के साथ ऐसा कर चुके हैं। जब हम सो रहे होते थे, तो पापा पास आकर सो जाते थे। कपड़ों में हाथ डालते थे। गंदी हरकत करते थे। यह बात मैंने अपनी दादी को बताई थी। दादी ने पापा को डांटा था, लेकिन वह सुधरे नहीं। सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि आरोपी ने अपनी ही बेटी के साथ छेड़छाड़ की है। उसके खिलाफ बहोड़ापुर थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।