महिला थाना प्रभारी ने किया डांस, साथ में अन्य महिला अफसर भी नाचे

Author Picture
By Sharma Published On: March 10, 2022

मुरैना। मुरैना पुलिस की नूराबाद थाना प्रभारी आरती चराटे ने डांस किया। उन्होंने यह डांस वर्दी में किया। इस मौके पर उनके साथ थाने की अन्य महिला अधिकारियों ने भी वर्दी में डांस किया। यहां डांस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में किया गया। इस मौके पर अन्य महिलाएं भी मौजूद थीं। थाना प्रभारी व उनकी टीम के डांस का यह वीडियो वायरल हो गया है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

महिला दिवस पर मुरैना पुलिस अधिकारियों द्वारा नए-नए प्रयोग किए गए। इस मौके पर जहां यातायात थाने की कमान महज दो घंटे के लिए सौंपी गई तथा यातायात व्यवस्था की कमान सौंपकर उनका आत्मविश्वास बढ़ाया वहीं दूसरी तरफ नूराबाद थाना प्रभारी आरती चराटे ने स्थानीय लोगों को एकत्रित करके डांस का कार्यक्रम थाने में आयोजित किया। इस कार्यक्रम में वह स्वयं वर्दी (डांगरी)पहन कर नांची बल्कि थाने की अन्य महिला अधिकारियों को भी वर्दी में नचाया।

डांस का वीडियो हमने देखा है। महिला दिवस पर यह विभागीय कार्यक्रम था, जिसमें उनके द्वारा अन्य महिलाओं के साथ डांस किया गया है।