सरपंच के घर रात में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, ये है पूरा मामला

Author Picture
By Sharma Published On: December 20, 2022

भिंड। भिंड के नेशनल हाइवे- 719 की भिंड इटावा रोड पर दीनपुरा गांव में सरपंच के घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से चार खाली खोखा भी पुलिस ने जब्त किए हैं। साथ ही मामले को संज्ञान में लिया है। बताया जा रहा है कि हाइवे किनारे स्थित दीनपुरा ग्राम पंचायत के सरपंच गुड्‌डू उर्फ सनत कुमार यादव (35) पुत्र शिवनारायण सिंह यादव रविवार की रात घर से 500 मीटर की दूरी पर दाल टिक्कर की पार्टी में गए हुए थे।

 

आपको बात दे रात करीब 11 बजे उनके घर से उनकी बेटी नंदनी का फोन आया कि कुछ लोग घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं। यह सूचना मिलने पर वे तत्काल अपने घर पहुंचे। तब तक फायरिंग करने वाले लोग वहां से भाग चुके थे। बदमाशों ने उनके घर पर आठ से 10 राउंड फायर किए।

 

वही खास बात तो यह है कि इस फायरिंग में सरपंच के माता पिता बाल-बाल बच गए। वे घर के बाहर वाले कमरे में लेटे थे, जिसमें फायरिंग की गोलियां पहुंची, जिससे परिवार के लाेग भी दहशत में आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से चार राउंड जब्त किए हैं। साथ ही मामला संज्ञान में लिया है।