महीने की पहला तगड़ा झटका, फिर महंगा हुआ गैस सिलेंडर

Author Picture
By Sharma Published On: December 1, 2021

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) के दामों की समीक्षा करती हैं। 1 दिसंबर की समीक्षा से जहां घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है, वहीं कमर्शियल सिलेंडर का उपयोग करने वालों की जेब पर बोझ बढ़ा है। जानकारी के मुताबिक, 14.2 KG घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं गया है। वहीं 19 KG के कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए वैरिएंट के सामने आने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में कमी आई थी और इस कारण रसोई सस्ती हो सकती है। वहीं 2022 में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पेट्रोल-डीजल की तर्ज पर रसोई गैस भी सस्ती हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

 

बता दें, पिछले महीने भी कमर्शियल सिलेंडर 266 रुपए महंगा हुआ था। वहीं राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो वाला बिना सब्सिडी का गैस सिलेंडर 899.50 रुपये का मिल रहा है।

 

दिल्ली में कमर्शियाल सिलेंडर 2100 रुपए

 

मुंबई में 19 किलो का सिलेंडर 2051 रुपए

 

कोलकाता में 19 किलो वाला इंडेन गैस सिलेंडर 2174.50 रुपए