घुमाने के बहाने दोस्त ने महिला के साथ किया रेप

Author Picture
By Sharma Published On: January 12, 2023

ग्वालियर। ग्वालियर में महिला से रेप का मामला सामने आया है। महिला के अश्लील फोटो-वीडियो भी बना लिए। पीड़िता ने बंधक बनाने के भी आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी, महिला को घुमाने के बहाने से साथ ले गया था।

 

आपको बात दे की मुरार थाना क्षेत्र के हाथीखाना रोड निवासी 27 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि उसकी दोस्ती कल्याण सिंह राठौर से है। पिछले साल उसे कल्याण सिंह घुमाने का झांसा देकर छत्तीसगढ़ ले गया। इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। उसके फोटो और वीडियो बना लिए। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उससे मारपीट की। उसे बंधक बना कर शोषण किया। यहां से किसी तरह वह छूटकर घर पहुंची। वारदात के बाद से ही आरोपी उसे फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था।

 

पुलिस ने बताया कि थाने पर आकर एक महिला ने शिकायत कर बताया है कि उसका एक दोस्त उसे घुमाने के बहाने छत्तीसगढ़ ले गया था। उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी की तलाश की जा रही है।