कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर सहेली ने अपने बॉयफ्रेंड से कराया विवाहिता का दुष्कर्म

Author Picture
By Sharma Published On: July 16, 2022

ग्वालियर। ग्वालियर में सहेली से मिलने उसके घर गई एक विवाहित महिला से सहेली के युवक दोस्त ने नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से गलत काम कर दिया। जिसके बाद पीड़ित महिला 2 महीने तक इस बात को छुपाए रही। बाद में उसने अपने पति को पूरी बात बताई तो फिर मामले की शिकायत ग्वालियर थाने में की गई है। पुलिस ने आरोपी युवक और पीड़िता की सहेली पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बात दे, ग्वालियर थाना क्षेत्र के मेवाती मोहल्ला में रहने वाली 27 वर्षीय विवाहिता की यहां पड़ोस में रहने वाली एक अन्य युवती से मित्रता थी और आए दिन विवाहिता अपनी सहेली के घर जाती रहती थी। विगत 15 मई 2022 को पीड़िता जब सहेली के घर पहुंची तो राहुल शर्मा नाम का एक युवक यहां पहले से मौजूद था। इसके बाद राहुल कोल्ड ड्रिंक लेकर आया और उसे पीते ही पीड़िता बेहोश हो गई। इस दौरान राहुल शर्मा ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता को जब होश आया तब उसे अपने साथ हुई गलत हरकत का पता लगा लेकिन लोक लाज के भय से वो दो महीने तक पीड़िता चुप रही।

वही, बाद में महिला ने अपने पति को सारी बात बताई और मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने देर रात आरोपी युवक राहुल शर्मा पर दुष्कर्म और उसकी सहेली पर राहुल का सहयोग करने पर मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है।