नाबालिग किशोरी को बहाने से ले गई सहेली, दोस्त से करवाया दुष्कर्म

Author Picture
By Sharma Published On: May 29, 2022

ग्वालियर। थाटीपुर इलाके की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी की सहेली उसे बहाने से ले गई। इसके बाद उसके दोस्त ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में थाटीपुर पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले युवक और किशोरी की सहेली पर एफआइआर दर्ज कर ली है।

थाटीपुर थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि थाटीपुर इलाके की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को उसकी सहेली बीते रोज अपने साथ दर्पण कालोनी में एक मकान में ले गई। यहां जब किशोरी पहुंची तो सोनू शर्मा नाम का युवक पहले से मौजूद था। किशोरी को नाश्ता दिया, यह उसने खाया। इसके बाद किशोरी के साथ सोनू ने दुष्कर्म किया। किशोरी रोई, गिड़गिड़ाई लेकिन आरोपी ने उसे नहीं छोड़ा। रात में उसे बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म किया। जैसे-तैसे किशोरी वहां से निकली, इसके बाद अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजन उसे लेकर थाटीपुर थाने पहुंचे। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म औ पाक्सो एक्ट की धारा में एफआइआर दर्ज कर ली है। किशोरी को दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी।घाटीगांव में 21 वर्षीय युवती से दुष्कर्म घाटीगांव इलाके में रहने वाली 21 वर्षीय युवती से आरिफ खान नाम के युवक ने दुष्कर्म किया। युवक युवती के घर में घुस गया और दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी युवती का रिश्तेदार ही लगता है। इस मामले में घाटीगांव पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

 

 

गाेला का मंदिर इलाके में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को एक युवक ब्लैकमेल कर रहा था। वह किशोरी की फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे परेशान कर रहा था। इस मामले में गोला का मंदिर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी को अंकित तिवारी नाम का युवक करीब तीन साल से परेशान कर रहा था। उसे फोन पर काल करता था, जब किशोरी ने नंबर ब्लाक किया तो उसके फोटो इंटरनेट मीडिया से निकाले। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। उधर बहोड़ापुर इलाके की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोसी सोहेल खान ने छेड़छाड़ की, किशोरी की मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस बहोड़ापुर पुलिस ने छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट की धाराओं में एफआइआर दर्ज की है।