लड़की ने देसी कट्टे के साथ डाली सोशल मीडिया पर फोटो, तो पड़ोसी को हुई जेल

Author Picture
By Sharma Published On: March 5, 2022

ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल की लड़कियां भी बंदूक का शौक रखती हैं। एक 19 साल की लड़की ने सोशल मीडिया पर कट्‌टे के साथ कुछ फोटोज शेयर किए हैं। लड़की के फोटो क्राइम ब्रांच पुलिस तक पहुंचे तो अफसरों ने जांच और कार्रवाई करने के लिए कहा। पुलिस शुक्रवार देर रात तलाश करते-करते लड़की तक पहुंच भी गई। उसे राउंडअप किया गया तो पता चला कि कट्‌टा उसके पड़ोसी लड़के का है।

 

जांच में पता चला कि लड़की उपनगर ग्वालियर के जांजगीर कटरा की है। पुलिस की एक टीम लड़की के घर जा पहुंची। उससे पूछताछ करने पर पुलिस को बताया कि घर पर एक फंक्शन था। इसमें पास में रहने वाला आकाश प्रजापति आया हुआ था। उसके पास ही यह कट्‌टा था। पुलिस ने आकाश को अरेस्ट कर कट्‌टा भी जब्त कर लिया।

 

 

जानकारी के अनुसार बात दे एसपी क्राइम राजेश दंडौतिया ने बताया कि फोटो वायरल होने पर पुलिस तक यह मामला आया था। लड़की को समझाइश देकर उसके पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है।