युवती के पुराने बॉयफ्रेंड ने रेप कर उड़ाए घर से डेढ़ लाख रुपए

Author Picture
By Sharma Published On: July 12, 2022

ग्वालियर। ग्वालियर के विनय नगर में रहने वाली एक युवती ने अपने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड पर रेप के केस में राजीनामा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी है। इतना ही नहीं आरोपी अनिकेत बेनवाडिया ने उसकी गैरमौजूदगी में घर से गोदरेज में डेढ़ लाख रुपए निकालने का आरोप भी लगाया है। पीड़ित युवती पुलिस थाने में गुहार लगाई लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। तब यह युवती मंगलवार को होने वाली एसपी की जनसुनवाई में पहुंची और अपना आवेदन दिया। युवती के मुताबिक विनय नगर इलाके में रहती है और पूर्व में आर ओ बनाने वाली एक कंपनी में काम करती थी।

 

वहीं अनिकेत काम करता था। दोनों में दोस्ती हो गई थी। 9 अक्टूबर 2020 को अनिकेत ने युवती को झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म ही नहीं किया बल्कि उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी दुष्कर्म के दौरान बना लिए। इन्हीं वीडियो और फोटो के आधार पर वह इस युवती को ब्लैकमेल कर रहा था। परेशान होकर युवती ने बहोड़ापुर थाने में अनिकेत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे रेप के केस में गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया था। जेल से छूटने के बाद फिर से अनिकेत इस युवती को परेशान करने लगा। हाल ही में 10 जुलाई को जब युवती काम पर गई थी और उसका घर में बच्चा अकेला था। उसी दौरान आरोपी अनिकेत युवती के घर आ धमका और अकेले बच्चे को चाकू की नोंक पर डरा धमका कर उससे गोदरेज की अलमारी की चाबी पूछी ले ली। उसमें रखे डेढ़ लाख रुपए लेकर वो गायब हो गया। युवती अनिकेत की इस हरकत से बेहद परेशान हो गई।

 

जानकारी के अनुसार बात दे की उसने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करानी चाही लेकिन बहोडापुर पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की। बाद में यह युवती पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में पहुंची जहां पुलिस अफसरों ने उसे उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। युवती ने अनिकेत से अपनी और अपने बच्चे की सुरक्षा सहित घर से लूटे गए डेढ़ लाख रुपए वापस दिलाने की मांग की है।