कांग्रेस नेता पर ‘पुष्पा’ मूवी की झलक,इस गाने पर दिखाए ऐसा गजब डांस 

Author Picture
By Sharma Published On: February 3, 2022

दमहो। तेरी झलक अशरफी श्रीवल्ली… नैना मदक बरफी… फिल्म पुष्पा के इस गाने को जिसने भी सुना वो इसका दीवाना हो गया। इस गाने और फिल्म का खुमार अब नेताओं पर चढ़ने लगा हैं। मध्यप्रदेश के दमोह शहर कांग्रेस अध्यक्ष फिल्म के श्रीवल्ली गाने पर डांस करते नजर आए। वहीं भाजपा नेता भी फिल्म के डॉयलॉग बोलते दिखे।

 

दमोह के कांग्रेस शहर अध्यक्ष यशपाल ठाकुर का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा लोकप्रिय हो रहा है। वीडियो में वो सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के सिगनेचर स्टेप करते दिखाए दे रहे हैं। ये बात अलग है कि फिल्म अभिनेता की तरह उनका स्टेप नहीं दिख रहा, लेकिन उनका एक अलग अंदाज लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है।

 

सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता धूम मचाए और भाजपा नेता पीछे रह जाए, ऐसा हो नहीं सकता। सोशल मीडिया पर यशपाल ठाकुर को टक्कर देते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ने भी एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वह फिल्म का एक फेमस डायलॉग – केशव! मैं यहां आया था गाड़ी में बैठकर, अब जाऊंगा भी गाड़ी में बैठकर। वरना में यहां से हिलने नहीं वाला। इज्जत का सवाल है, झुकेगा नहीं.. बोलते हुए नजर आ रहे हैं।

 

दोनों नेताओं के ये वीडियो चर्चा का विषय बने हुए हैं। दैनिक भास्कर ने जब यशपाल से बात की तो उन्होंने बताया कि उनकी बिटिया ने ये वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। पहले तो उन्हें थोड़ा अजीब लगा। बाद में जब लोग वीडियो पसंद करने लगे तो मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। वहीं प्रमोद का कहना है कि उनके भतीजे ने ये वीडियो बनाई है।