सोना चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें ताजा रेट

Author Picture
By Sharma Published On: December 29, 2021

नई दिल्ली। देशभर में सोने-चांदी (Gold Price ) के दाम लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। आज हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चांदी की कीमतों में स्थिरता देखने को मिली है। सोने की कीमत आज 10 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ते भाव पर ट्रेंड कर रही है। वहीं चांदी की कीमत (Silver Rate) में कोई बदलाव नहीं देखा गया। चांदी पुराने बंद भाव पर ट्रेंड कर रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव 51,790, मुंबई में 24कैरेट सोने के भाव 48,190, कोलकाता में 24कैरेट सोने के भाव 50,050, चेन्नई में 24कैरेट सोने के भाव 49,390 पहुंच गए हैं। दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव 47,490 मुंबई में 22 कैरेट सोने के भाव 47,190 है।

चांदी के रहे यह दाम

चांदी के भाव में आज किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। जिसके बाद दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 62,500रुपये प्रति किलोग्राम हैं वहीं मुंबई के बाजारों में भी आज चांदी 62,500रुपये प्रति किलोग्राम से ट्रेंड कर रही हैं।