सोने चांदी की कीमतों ने दिया बड़ा झटका,जानिए आज के भाव

Author Picture
By Sharma Published On: January 19, 2022

नई दिल्ली। देशभर में सोने-चांदी Gold Price के दाम लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। आज हफ्ते के तीसरे दिन यानी बुधवार को सोने की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं चांदी के भाव में 1500 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। जिसके बाद दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 47,140 वहीं चांदी 63,200 रुपए ट्रेंड कर रही है।

इतने पहुंचे भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव 51,430 रुपए, मुंबई में 24कैरेट सोने के भाव 49,090 रुपए, कोलकाता में 24कैरेट सोने के भाव 50,000 रुपए वहीं, दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव 47,140 रुपए और मुंबई में 22 कैरेट सोने के भाव 47,090 रुपए है।

चांदी यह है दाम
चांदी के भाव में आज तेजी दर्ज की गई है। जिसके बाद दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 63,200 रुपये प्रति किलोग्राम हैं वहीं मुंबई के बाजारों में भी आज चांदी 63,200 रुपये प्रति किलोग्राम से ट्रेंड कर रही है।