सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, बोनस का हुआ ऐलान

Author Picture
By Sharma Published On: October 3, 2022

नई दिल्ली। त्योहारों के सीजन में कर्मचारियों को बोनस की उम्मीद रहती है। दिवाली के मौके पर कंपनियां अपने एंप्लाइज को बोनस देती है। इस बीच केंद्र और राज्य सरकार द्वारा भी अपने कर्मचारियों को बोनस दिया जाता है। अब सरकारी कर्मचारियों को तोहफा मिलने जा रहा है। दिवाली से पहले कर्मचारियों को खुशखबरी मिलने वाली है। दरअसल भारत सरकार की ओर से बोनस देने की घोषणा कर दी गई है।

 

मोदी सरकार ने दी मंजूरी

 

भारतीय रेलवे के कर्मचारियों को दशहरा की छुट्टियां शुरू होने से पहले बोनस मिलने वाला है। रेल मंत्रालय के अनुसार केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस को मंजूरी दी है। रेलवे मंत्रालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

 

 

78 दिनों का बोनस

 

रेल मंत्रालय ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए RPF/RPSF कर्मियों को छोड़कर अराजपत्रित कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस का भुगतान किया जाएगा।

 

 

खाते में आएंगे इतने पैसे

 

सरकार के फैसले से लगभग 11.27 लाख अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को फायदा होगा। रेल मंत्रालय के अनुसार कर्मचारियों को 78 दिनों के लिए बोनस की अधिकतम रकम 17,951 रुपये है।