MP में इस विभाग में निकली सरकारी नौकरी, ऐसे करे अप्लाई

Author Picture
By Sharma Published On: March 17, 2022

भोपाल। मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने समूह-1 उप-समूह-1 के जिला वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी, प्रबंधक (गुणवत्ता नियंत्रक) (कार्यपालिक), समूह-2 उप-समूह-1 के ग्रामीण उद्यान विकास अधिकारियों एवं सहायक गुणवत्ता नियंत्रक के (कार्यपालिक) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत समूह-2 उप समूह-1 के 188 और समूह-1 उप समूह-1 के कुल 20 पदों पर कुल 208 कैंडिडेट्स का चयन किया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए PEB की वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जा सकते हैं।

 

ऐसे करे आवेदन

 

शुल्क 500 रुपए लगेगा। कियोस्क के माध्यम से भरने पर एमपी ऑनलाइन का पोर्टल शुल्क 60 रुपए अतिरिक्त देना होगा। आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए होगा।

 

26 और 27 अप्रैल 2022 को परीक्षा आयोजित की जाएगी।

 

कैंडिडेट्स ने मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन किया हो।

 

कैंडिडेट्स की आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

 

इस भर्ती परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स 16 से 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।