टोल नाके पर खाना खा रहे गार्ड की हुई मौत 

Author Picture
By Sharma Published On: February 18, 2023

सागर। मध्यप्रदेश के सागर के टोल प्लाजा पर तैनात एक गार्ड की मौत खाना खाते-खाते हो गई। इस घटना को सीसीटीवी कैमरे ने दर्ज किया तो पता चला कि उसे क्या हुआ है। दरअसल, वह खाना खा रहा था और अचानक रुका और बेहोश हो गया। पीठ और सिर के बल नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उदल यादव, उम्र-52 वर्ष, नेशनल हाईवे 44 के मालतौन टोल प्लाजा पर पदस्थ थे। यादव मालथौन में ही रहते थे। सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज के अनुसार उन्होंने टिफिन निकालकर खाना शुरू ही किया था कि वे थोड़ा रुके। बेहोश होकर पीठ और सिर के बल पीछे गिरे। तत्काल उनकी मौत हो गई। यह सब इतनी जल्दी हुआ कि प्लाजा पर तैनात अन्य लोगों को कुछ करने का मौका तक नहीं मिला। जब उनकी नजर पड़ी तो उदल यादव नीचे गिरे हुए थे।

 

कर्मचारी उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मर्ग कायम किया। एसडीओपी सुमित केरकेट्टा के मुताबिक उदल यादव सिक्योरिटी गार्ड थे। खाना खाते समय अचानक नीचे गिरे और उनकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में मौत स्वाभाविक लग रही है। फिर भी जांच की जा रही है।