गुरू रामभद्राचार्य की भविष्यवाणी, MP में फिर खिलेगा कमल

Author Picture
By Sharma Published On: April 19, 2023

सतना। विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही अब भविष्यवाणियों का दौर भी शुरू हो गया है। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के गुरू रामभद्राचार्य ने राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल के लिए भविष्यवाणी की है। रामभद्राचार्य के अनुसार रामखेलावन पटेल दूसरी बार प्रदेश में मंत्री बनेंगे। उनकी इस भविष्यवाणी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें, फरवरी महीने में राजधानी भोपाल में जगद्गुरू रामभद्राचार्य ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए भी भविष्यवाणी की थी।

 

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जगद्गुरु रामभद्राचार्य से कहते सुना जा सकता है कि यहां फिर भाजपा आएगी, चाहे कुछ भी हो जाए और राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल को दोबारा मंत्री बनने का आशीर्वाद देते हुए बोले- तुमको अगली बार मंत्री बनाएंगे। यह भविष्यवाणी उन्होंने खजुरीताल मानसपीठ शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम के दौरान की। मंगलवार को कथा कार्यक्रम में पहुंचे राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल जगद्गुरु रामभद्राचार्य से आशीर्वाद लेने पहुंचे, तो उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए उन्हें मंत्री बनने का आशीर्वाद दिया।

 

 

राजधानी भोपाल में फरवरी महीने में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की रामकथा का आयोजन चल रहा था। कथा के समापन मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ कथा स्थल पर पहुंचे थे। व्यास पीठ से ही जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के लिए भी भविष्यवाणी की थी। गुरू रामभद्राचार्य ने कहा था कि अगला चुनाव जीतने पर मैं आपके शपथ ग्रहण में आउंगा और आपका तिलक करुंगा।