हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स, 21 साल बाद भारत की ब्यूटी क्वीन का दिखा जलवा

Author Picture
By Sharma Published On: December 13, 2021

चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल की ब्यूटी क्वीन हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीत लिया है। हरनाज कौर संधू पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज फार गर्ल्स सेक्टर-42 की छात्रा हैं। हरनाज अभी पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय में मास्टर की डिग्री पूरी कर रही हैं। हरनाज के खिताब जीतने के समाचार परिवार के लोग खुशी से झूम उठे।

प्रतियोगिता में जाने से पहले हरनाज ने बातचीत में कहा था वह बचपन से जज बनना चाहती थी, लेकिन स्कूल टाइम में अभिनय का शौक जागा। टैगोर थिएटर सेक्टर-18 में होने वाले मंचन का हिस्सा बनी। अभिनय के शौक में ही हरनाज मिस फेमिना की प्रतियोगिता तक गई, उस समय खिताब पाने में नाकाम रही, लेकिन अभिनय का शौक कायम रहा। अब हरनाज के सिर मिस यूनिवर्स का ताज सजा है। हरनाज कौर की शुरुआती पढ़ाई सेक्टर-41 स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल में हुई। वह परिवार के साथ मोहाली के सेक्टर-78 में रहती हैं।

माडलिंग के साथ पंजाबी फिल्मों में कर रही हैं। हरनाज ने वर्ष 2019 में मिस फेमिना में भी हिस्सा लिया था, जिसमें वह रनरअप रही थी। मिस फेमिना का हिस्सा रहने के बाद हरनाज ने पहले माडलिंग शुरू की थी। इसके बाद अभी वह पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय भी कर रही हैं। हरनाज इस समय दो फिल्में कर रही हैं। इनकी शूटिंग चल रही है जो कि मई-जून 2022 के बाद रिलीज होंगी।