MP में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

Author Picture
By Sharma Published On: May 10, 2022

इंदौर। अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में निवेशकों की लेवाली कमजोर रहने से सोने और चांदी की कीमतों में कुछ कमजोरी देखने को मिली है। इसका प्रभाव भारतीय बाजारों में भी देखा गया। सप्ताह के पहले ही इंदौर मार्केट में सोना 150 रुपये टूटकर 53150 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 100 रुपये घटकर 63900 रुपये प्रति किलो रह गई। इधर, बाजार में वैवाहिक खरीदी कुछ धीमी हुई है, लेकिन अभी शादियों के मुहूर्त के साथ ही कीमतों में आई गिरावट को देखते हुए बाजार फिर से गुलजार हो सकता है। कामेक्स पर सोना ऊपर में 1885 नीचे में 1866 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 22.36 नीचे में 22.10 डालर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया।

 

रवा 53150 सोना (आरटीजीएस) 52950 सोना 22 कैरेट (91.60) 48500 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शनिवार को सोना केडबरी 53300 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 63900 चांदी कच्ची 63975 चांदी (आरटीजीएस) 64000 रुपये किलो बोली गई। शनिवार को चांदी 64000 पर बंद हुई थी। इंदौर में शुक्रवार को सोना केडबरी 53200 रुपये रहा था, वहीं चांदी 64600 रुपये पर बंद हुई।

 

सोना केडबरी 53150 सोना रवा 53050 चांदी पाट 63400 टंच 63000 चांदी सिक्का 800 रुपये प्रति नग बोले गया। उज्जैन सराफा बाजार में शनिवार को सोना स्टैंडर्ड 53400 रुपये, सोना रवा 53300 रुपये, चांदी पाट 64300 रुपये, चांदी टंच 64200 रुपये, सिक्का 800 रुपये प्रति नग रहा था।

 

 

सोना केडबरी 53550 बिस्कुट (999) 53300 गहनें (22 कैरेट) 49050 प्रति दस ग्राम, चांदी चौरसा 63500 टंच 63700 रुपये प्रति किलो है। रतलाम सराफा बाजार में शनिवार को चांदी चौरसा 64300 रुपये, टंच 64400 रुपये, सोना स्टैंडर्ड 53150 रुपये और रवा 53100 रुपये पर रहा था। (आरटीजीएस भाव)