तेज रफ्तार बस ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, तीन लोगों की मौके पर ही मौत

Author Picture
By Sharma Published On: April 25, 2023

सिंगरौली। सिंगरौली जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को ट्रामा सेंटर बैढ़न में भर्ती कराया गया है। घटना सिंगरौली जिले के बरगवां बैढ़न रोड मंगलवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जाती है। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

 

बता दें कि बैढन तरफ से बरगवां की ओर आ रही तेज रफ्तार बस की सीधी टक्कर आटो से हो गई। आटो में सवार तीन लोगों की मौत हो गई तो वही बस में सवार तीन गंभीर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर बैढ़न में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी रखते हैं बैढ़न और बरगवां पुलिस मौके पर पहुंच गई घायलों को अस्पताल भिजवाया तो वही मृतकों को पंचनामा के बाद पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया।