हिंदुस्तान पेट्रोलियम डीजल का टैंक में ब्लास्ट, सात घायल, तीन गंभीर

Author Picture
By Sharma Published On: October 22, 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल के बकानिया डिपो में शुक्रवार शाम अचानक हिंदुस्तान पेट्रोलियम के डीजल टैंक में आग लग गई। हादसे में 7 कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालात गंभीर है।

जानकारी के अनुसार बकानिया स्थित डिपो में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के डीजल टैंक खड़े थे। शाम करीब 7 बजे अचानक टैंक में आग लग गई। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि चर्चा है रिफलिंग करते समय शार्ट सर्किट आग लगी। घटना के समय आसपास दूसरे डीजल टैंक लेकर ट्रक खड़े खड़े थे। गनीमत रही कि आग के उन तक पहुंचने से पहले ही काबू पा लिया गया।

घटना की सूचना के बाद तुरंत मौके पर गांधी नगर और बैरागढ़ से दमकल की गाड़ियां और पुलिस पहुंच गई। घायलों को तुरंत चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना में 7 कर्मचारी घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनको आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। घायलों में सलमान, शानू, विनोद, राजा मियां, शिरक, छोटेलाल, अंतराम शामिल है।