गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की बड़ी घोषणा, 15 अगस्त को 360कैदी किए जाएंगे रिहा

Author Picture
By Sharma Published On: August 10, 2022

भोपाल। मध्यप्रदेश की अलग-अलग जेलों में उम्रकैद की सजा काट रहे 360 कैदियों को 15 अगस्त को रिहा किया जाएगा। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इसमें गंभीर अपराध का कोई कैदी शामिल नहीं है।

 

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के अनुसार इस साल स्वतंत्रता दिवस पर मध्यप्रदेश में उम्रकैद की सजा काट रहे 360 कैदी रिहा होंगे। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार 151 और मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से 251 कैदियों की सजा माफ करने का निर्णय लिया गया है। इसमें गंभीर अपराध का कोई भी कैदी शामिल नहीं है। राज्यपाल ने कैदियों की सजा माफी का अनुमोदन कर दिया है।

 

बता दें देश भर में आजादी का 75वां वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस महोत्सव में जनता से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई है। इस बीच गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैदियों की रिहाई की जानकारी दी है।